टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद से ही भाजपा और कांग्रेस की तरफ से बूथ कैप्चरिंग और गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। दोनों ही पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी।

मामले में सबसे ज्यादा शिकायतें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से मिली। जिसके बाद चुनाव आयोग ने भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र-71 किशुपुरा में 21 नवंबर को पुनर्मतदान का आदेश दिया है। यहां पर अमिट स्याही बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में लगाई जाएगी।

बता दें कि इसके लिए मतदान दल आज सामग्री लेकर रवाना होंगे। आयोग ने जिला कलेक्टर को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपने अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मतदान केंद्रों पर गड़बड़ियों को लेकर जानकारी मंगाई जा रही है। इसके बाद आयोग को शिकायत की जाएगी। दोनों ही दलों की तरफ से फर्जी मतदान, बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।