Priyanka Gandhi

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को रामपुर पहुंची। वह 26 जनवरी के दिन यहां दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हादसे में मरने वाले किसान नवरीत सिंह के परिवार से मिलीं। हालांकि इस बीच रास्ते में कई ऐसे वाकये हुए जो चर्चा का विषय बन गए। एक तो उनके काफिले में कुछ कारें हादसे का शिकार हो गईं, दूसरी वजह हैं उनका खुद कार के शीशे को साफ करना।

गौरतलब है कि आज सुबह रास्ते में धुंध थी तो प्रियंका गांधी कार से उतरीं और खुद कार का सामने वाला शीशा अंदर और बाहर से साफ किया। वहीं चंद मिनट में उनके गार्ड आदि आ गए और उनसे कपड़ा लेकर बाकी शीशा साफ किया। उन लोगों ने प्रियंका से ये कहा भी कि आप छोड़िए मैम तब वह बोलीं कि क्यों नहीं होगा। शीशा साफ करने के बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। यह वाकया हापुड़ रोड के पास हुई। अब प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  चुनाव के लिए कांग्रेस का अत्याधुनिक वॉर रूम हुआ शुरू, आम लोगों से सीधे कनेक्ट होंगे सीएम भूपेश बघेल

बता दें कि प्रियंका गांधी के काफिले में कार आपस में टकराईं, दिल्ली हिंसा के दौरान मारे गए किसान के परिजनों को सांत्वना देने कांग्रेस नेताओं के साथ रामपुर जा रहीं महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले में चल रही कारें गढ़मुक्तेश्वर में एनएच-9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गईं। अचानक ब्रेक लगने से कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि प्रियंका गांधी की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस में भी अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन काफिले को आगे के लिए रवाना किया। हादसे के दौरान प्रियंका गांधी कार में ही मौजूद रहीं और बाहर नहीं निकली। काफिला आगे रवाना होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, विपक्ष ने इन मुद्दों पर सदन में मचेगा हंगामा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।