बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

Bank Strike: सोमवार को बैंक बंद रहेगा या खुलेगा? देरा रात आया बड़ा अपडेट

Bank Strike: सोमवार को बैंक बंद रहेगा या खुलेगा? देरा रात आया बड़ा अपडेट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Bank Strike Latest Update: देशभर में सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टल गई है। भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी। ऐसे में सोमवार को बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे और ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

रविवार रात करीब 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बातचीत के दौरान बैंक यूनियनों की पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत लंबित मांगों पर चर्चा हुई। IBA की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद UFBU ने फिलहाल प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और देशव्यापी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

पांच दिन के बैंकिंग वीक पर बनेगी संयुक्त समिति

बैठक में सभी शनिवार को बैंक अवकाश रखने के मुद्दे पर विचार के लिए IBA और UFBU की संयुक्त समिति बनाने पर सहमति बनी है। समिति सभी विकल्पों पर विचार करेगी। इसके साथ ही संबंधित पक्षों से बातचीत कर ऐसा समाधान तलाशने की कोशिश की जाएगी, जो सभी पक्षों और खासकर बैंक ग्राहकों के लिए उचित हो।

अधिकारियों की PLI स्कीम पर भी होगी बातचीत

बैठक में स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम में बदलाव का मुद्दा भी उठा। इस मामले में IBA के साथ बातचीत शुरू की जाएगी। बैंक यूनियनों की चिंताओं को सरकार के सामने रखने की बात भी तय हुई है। इसके अलावा 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा होगी। दोनों पक्षों ने इन मामलों को जल्द सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई।

बैंक ग्राहकों को मिली बड़ी राहत

बैंक हड़ताल का ऐलान सोमवार से बुधवार तक के लिए किया गया था। हड़ताल होती तो सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का कामकाज प्रभावित होता। चेक क्लियरेंस, कैश जमा और निकासी जैसी सेवाओं पर भी असर पड़ सकता था। लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से लाखों ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता। अब हड़ताल टलने के बाद देशभर में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुलेंगी। चेक क्लियरेंस और कैश ट्रांजेक्शन समेत बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। फिलहाल सभी सरकारी बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। सभी शनिवार को छुट्टी की मांग पर अब संयुक्त समिति आगे की प्रक्रिया तय करेगी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन