बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

पहली ही कैबिनेट में पूरा करेंगे जनता से किए गए 5 वादे, राहुल गांधी ने कर्नाटक में मिली जीत के बाद कहा- बंद हुआ नफरत का बाजार

पहली ही कैबिनेट में पूरा करेंगे जनता से किए गए 5 वादे, राहुल गांधी ने कर्नाटक में मिली जीत के बाद कहा- बंद हुआ नफरत का बाजार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत मिलने पर कर्नाटक की जनता का आभार जताया। साथ ही कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं समेत कर्नाटक में कांग्रेस के लिए काम करने वाले सभी नेताओं का धन्यावाद किया।

राहुल गांधी ने कहा कर्नाटक में मोहब्बत की जीत हुई है और नफरत हारी है। राहुल गांधी ने कहा कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद और मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता से पांच गारंटी वाला वादा पूरा करने की बात कही।

राहुल गांधी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, ‘‘इस चुनाव में कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने नफरत और गलत से लड़ाई नहीं लड़ी। हमने प्यार से दिल खोलकर यह लड़ाई लड़ी है। ''उनके मुताबिक, ‘‘कर्नाटक की जनता ने यह दिखाया है कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ और मोहब्बत की दुकाने खुलीं हैं'। बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान राहुल गांधी ने कई मौकों पर कहा था, ‘‘मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता से जो पांच प्रमुख वादे किए गए हैं, उन पर सरकार बनते ही काम शुरू हो जाएगा।

कर्नाटक में रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। अब हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन