टीआरपी डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। लोकसभा 48 सीटों में से बीजेपी सहयोगी दिलों के साथ मिलाकर 45 सीटों पर राज करना चाहती है। बीजेपी ने इस बार अपनी पार्टी के दिग्गज नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

सुपर स्टार भी हैं लाइन में

अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। चुनावी तैयारियों को लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व बेहद गंभीर है, लगातार किसी न किसी बहाने से महाराष्ट्र का दौरा चल रहा हैं। वहीं हाल ही में गणपति के दर्शन करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावों की समीक्षा बैठक भी की।

इस बार बीजेपी पार्टी तीन सीटों पर नए उम्मीदवार उतारना चाहती है, पूनम महाजन की जगह पर बीजेपी माधुरी दीक्षित या फिर विनोद तावडे को उतार सकती है। वहीं गोपाल शेट्टी वाली सीट पर भी इनके नाम की चर्चा है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार बीजेपी शिंदे सेना से अरविंद सावंत और गजानन कीर्तिकर वाली सीट ले सकती है। सीटों की अदला-बदली में कहीं मनोज कोटक की बलि न चढ़ जाए, यह भी चर्चा में है।

See also  Electoral Bond: भाजपा को एक साल में मिला 256.25 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा, दूसरे नंबर पर KCR की पार्टी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।