टीआरपी डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौजूदा ठंड की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए अगले 5 दिनों के लिए यानी 12 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली सरकार ने पिछले आदेश में, शीत लहर और आईएमडी के येलो अलर्ट के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में विंटर वैकेशन को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

दिल्ली में आज रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने के कारण लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठ नजर आए।

मौसम विभाग की जानकारी के नुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठंड से लेकर गंभीर स्थिति जारी रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी। बता दें कि ठंड के कारण दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में भी स्कूलों में छुट्टियों का आदेश दिया गया है।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के बीच है और उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 13-16 डिग्री सेल्सियस के बीच है। इन क्षेत्रों में यह सामान्य से 4-9 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।