Winter session of Parliament

नई दिल्ली। Winter session of Parliament संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि तारीखों के बारे में अंतिम फैसला संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी करेगी।

पुराने भवन में ही स़़त्र होने की संभावना

Winter session of Parliament हाल ही में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि नए संसद भवन के निर्माण की परियोजना पर काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

Winter session of Parliament सरकार का कहना है कि यह परियोजना नवंबर तक पूरी हो जाएगी और संसद का शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा। हालांकि सूत्रों का कहना है कि संसद सत्र के पुराने भवन में ही होने की संभावना है।

हो सकता है नए भवन का प्रतीकात्मक उद्घाटन

Winter session of Parliament सरकार इस महीने के अंत या दिसंबर की शुरुआत में 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की अनुमानित लागत से बनने वाले नए भवन का प्रतीकात्मक उद्घाटन पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसंबर 2020 में नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी।

See also  पूर्व सीईसी ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों के लिए दिए ये सुझाव

Winter session of Parliament इसका निर्माण कार्य टाटा प्रोजक्ट्स लिमिटेड कर रहा है। सरकार ने पहले शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले नए भवन को पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन कुछ निर्माण कार्य निर्धारित समय से आगे बढ़ सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।