बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

महात्मा गांधी की तरह आंबेडकर को भी मार देता : हमारा प्रसाद 

महात्मा गांधी की तरह आंबेडकर को भी मार देता : हमारा प्रसाद 
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने राष्ट्रीय दलित सेना के संस्थापक हमारा प्रसाद को गिरफ्तार किया है। हमारा प्रसाद ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में हमारा प्रसाद ने कहा था कि आज बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिंदा होते, तो उनको उसी तरह गोली मार देता, जैसे गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी थी। हमारा प्रसाद का ये वीडियो  वायरल हो गया था। वीडियो में हमारा प्रसाद ने भीमराव अंबेडकर की किताब ‘रीडल्स ऑफ हिंदुइज्म’ के बारे में ये बात कही थी। हमारा प्रसाद ने कहा था कि भीमराव अंबेडकर ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया।

हमारा प्रसाद का वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना में सियासत गरमा गई थी। बहुजन समाज पार्टी तेलंगाना में नेता आरएस प्रवीण कुमार ने हमारा प्रसाद को तुरंत गिरफ्तार करने और कठोर कार्रवाई की मांग की थी। मामला गरमाते देख पुलिस हरकत में आई और उसने वीडियो जारी करने वाले दलित संगठन के संस्थापक को गिरफ्तार कर लिया। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक हमारा प्रसाद पर वैमनस्य फैलाने समेत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार दलित नेता हमारा प्रसाद को आज कोर्ट में पेश किया जाना है। हालांकि, पुलिस शायद ही उसे रिमांड पर ले।

दरअसल, संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हमेशा हिंदू धर्म की कुरीतियों का विरोध करते रहे। खुद दलित होने की वजह से उनको तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा था। बाद में अंबेडकर ने अपने हजारों समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था। भारत के गौरवशाली और जनता को उसका हक देने वाले संविधान को तैयार करने वाली समिति के डॉक्टर अंबेडकर अध्यक्ष थे। उनको इसी वजह से दुनियाभर में पहचान मिली कि उन्होंने भारत में सफल लोकतंत्र की स्थापना की बुनियाद अपने बनाए संविधान से तैयार की। पहली बार ऐसा है कि किसी ने अंबेडकर की हत्या महात्मा गांधी की तरह करने का निंदनीय बयान दिया है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन