Source - Google

TRP डेस्क : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 4 फरवरी को गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरेंगे। बड़ी बात यह है कि इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे। इसके लिए योगी गुरुवार तीन फरवरी को गोरखपुर आएंगे। वे योगी गुरुवार को 3.35 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे और क्षेत्र में तीन दिनों तक रहेंगे। अपने इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

शुक्रवार को गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से कलक्ट्रेट में नामांकन भरने के बाद योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गोरखपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के लिए योगी के नाम की की घोषणा के बाद से ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। वे गुरुवार को गोरखपुर क्लब में दोपहर के समय मतदाता जागरूकता सम्मेलन और प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसके बाद गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम 5 फरवरी को डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। इसी दिन सुबह 9 बजे वे सिख समाज के लोगों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।