बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पेशे से आईटी इंजीनियर

शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पेशे से आईटी इंजीनियर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पुणे। महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई अपराध शाखा दल ने आरोपी आईटी इंजीनियर को पुणे से पकड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने आज यहां बताया कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सागर बर्वे के रूप में हुई है। आरोपी बर्वे को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में यह मामला दर्ज किया और अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। अब पुलिस आरोपी से श्री पवार को धमकी भरा संदेश भेजने के बारे में पूछताछ कर रही है।
दरअसल, शरद पवार को धमकी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताटों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया था। इसी दौरान श्री पवार की बेटी सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राकांपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी। आरोपी बर्वे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करता है और पुलिस को संदेह है कि उसने दो खाते बनाए हैं, जिनसे उसने शरद पवार के खिलाफ पोस्ट की थी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन