बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
नक्सल घटना

यात्री बस रोककर जवानों का रसद लूटा माओवादियों ने, ग्रामीणों के साथ आये और ले गए सामान

यात्री बस रोककर जवानों का रसद लूटा माओवादियों ने, ग्रामीणों के साथ आये और ले गए सामान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारकेगुडा केंप से ठीक पहले हथियारबंद नक्सलियों ने सीआरपीएफ 168 का राशन को लूटकर ले गये। बताया जा रहा है कि 15-20 हथियार बंद नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि बीजापुर से सिलगेर के लिए प्रतिदिन बस सेवा चलती है। इसी बस में सीआरपीएफ-168 का राशन का सामान बीजापुर से भेजा जा रहा था, सारकेगुडा सीआरपीएफ कैंप के समीप ही गांव राजपेटा में दिन दहाड़े लगभग 5 बजे हथियार धारी नक्सलियों ने बस को रोककर राशन का सामान लूटा। सूत्रों ने बताया कि 15-20 हथियार बंद नक्सलियों के साथ कुछ ग्रामीण भी आये हुए थे। बीजापुर से सिलगेर के लिए बस दोपहर 1 बजे रवाना हुई थी। यात्री बस में मुकुर स्थित 168 सीआरपीएफ कैंप के राशन में दैनिक उपयोग के सामान रखे थे।

बस को रोककर नक्सलियों ने सबसे पहले यात्रियों को नीचे उतारा और बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में राशन से भरी बोरियों को नीचे उतारा गया, जिसे लेकर नक्सली चले गये। जाते-जाते नक्सली कंडक्टर को यह धमकाते हुए गए कि आइंदा से जवानों का सामान अपने साथ नहीं लाना। इस घटना के बाद बस यात्रियों को लेकर आगे की और रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा काफी अरसे बाद इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। संभवतः उन्हें किसी ने खबर कर दी कि बस में जवानों का राशन जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर से सिलगेर के बीच की यह बस सेवा प्रशासन ने बीजापुर के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करने वाले समूह के माध्यम से शुरू करवाई है। ताकि लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके, मगर ऐसा पहली बार हुआ जब नक्सलियों ने इस तरह बस को रोककर इस तरह लूटपाट की। इससे ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन