बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
नक्सल घटना

मुठभेड़ में मारा गया लाखों का इनामी नक्सली कमांडर, सर्चिंग अभियान अब भी जारी

मुठभेड़ में मारा गया लाखों का इनामी नक्सली कमांडर, सर्चिंग अभियान अब भी जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली जिला नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। जिसमे जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

दरसल मुठभेड़ में नक्सलियों का सेक्शन कमांडर मारा गया है। जो 10 लाख का ईनामी नक्सली था। मुठभेड़ के बाद से ही सर्चिंग अभियान जारी है। घटना की पुष्टी नारायणपुर एसपी जी.एस. जेसवाल ने की है।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु निकला था. डीआरजी का बल कुछ समय पहले जब बहकेर के जंगल पहुंची तब पहाड़ी में पहले से बड़ी संख्या में बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की फायरिंग रुकने पर पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र की सर्चिंग की गई।

घटना स्थल से Ak 47 बरामद

इस दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव और एक Ak 47 बरामद किया गया है. नक्सली के शव की शिनाख्त करवाई गई, जिसकी पहचान कंपनी नंबर 6 पीपीसी प्लाटून नंबर 1 के सेक्शन कमांडर साकेत नरेटी के रूप में की गई है. साकेत नरेटी कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बुधाकुरसे गांव का रहने वाला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन