सुकमा। जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां अगवा किए गए पांच ग्रामीणों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को चार ग्रामीण और शनिवार को एक ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। उसके बाद सर्व आदिवासी समाज के साथ ग्रामीणों ने भी नक्सलियों से अपील की थी। कि ग्रामीणों की मांग की थी आज सुबह सुकमा जिले के बटेर गांव के ग्रामीण वापस गांव पहुंच चुके है । जहां अपने साथ हुई घटना की आपबीती बताई।

बता दें कि शुक्रवार को चार और शनिवार को 1 ग्रामीण का अपहरण कर लिया था। सभी बटेर गांव के रहने वाले हैं। इस घटना की पुष्टि के बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी।सर्व आदिवासी समाज ने रिहाई की अपील की थी।

एसपी ने भी ग्रामीणों के माध्यम से रिहाई कराने की पहल की थी। नक्सलियों के चंगुल से रिहा होने के बाद गांव पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि पांच में दो ग्रामीणों की जमकर पिटाई की है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन ग्रामीण सुरक्षित है।

See also  जवानों ने घेरकर पकड़ा 8 नक्सलियों को, 4 को चिंतलनार तो 4 को एर्राबोर से किया गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर