बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
नक्सल घटना

Naxalites Shot BJP District Vice-President -जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने गोली मारी, मौत

Naxalites Shot BJP District Vice-President -जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को नक्सलियों ने गोली मारी, मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

नारायणपुर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नारायणपुर को नक्सलियों ने गोली मारी है। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को माओवादियों ने उनके घर के पास छोटेडोंगर में अपना निशाना बनाया। वारदात के वक्त उन्हें नक्सलियों ने बिलकुल नज़दीक से गोली मारकर भाग निकले। बताया जाता है कि बीजेपी नेता को तत्काल नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया है, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बानी हुई है। बीजेपी नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। आठ बजे के करीब घर में जाकर सिर में गोली मरी। छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया था भर्ती। सिर में गोली लगने से हालत नाजुक थी। नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने घटना की किया पुष्टि।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सुचना मिलते ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को फोन में संपर्क कर तत्काल घायल बीजेपी नेता के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाने का निवेदन किया है। समाचार लिखे जाने तक शासन की तरफ से हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया गया है कि नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीँ गंभीर रूप से घायल बीजेपी नेता सागर साहू का उपचार जारी है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन