बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

Assam Assembly Election 2026 : असम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में बड़ी बगावत: 5 दिग्गजों ने एक साथ छोड़ा हाथ का साथ, बोरदोलोई के इस्तीफे से दिल्ली तक मचा हड़कंप

Assam Assembly Election 2026 : असम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में बड़ी बगावत: 5 दिग्गजों ने एक साथ छोड़ा हाथ का साथ, बोरदोलोई के इस्तीफे से दिल्ली तक मचा हड़कंप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

गुवाहाटी/नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ी कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी के कद्दावर नेता और नागांव संसदीय सीट से दो बार के सांसद रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बोरदोलोई का जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गया है, क्योंकि वे न केवल सांसद रहे हैं बल्कि असम सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

खड़गे को चिट्ठी लिखकर जताई नाराजगी

मिली जानकारी के मुताबिक, बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा सीधे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे को भेजा है। इस पत्र में उन्होंने पार्टी की कार्यप्रणाली और स्थानीय नेतृत्व को लेकर अपनी बात रखी है। गौरतलब है कि पिछले 3 महीनों के भीतर कांग्रेस को एक के बाद एक 5 बड़े झटके लगे हैं, जिससे पार्टी का किला ढहता नजर आ रहा है। बता दें कि बोरदोलोई अकेले नहीं हैं जिन्होंने किनारा किया है। पिछले कुछ दिनों में पार्टी के कई कद्दावर चेहरों ने 'हाथ' का साथ छोड़ दिया है।

असम में क्यों बिखर रही है कांग्रेस?

दरअसल, चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि टिकट वितरण और संगठन में तालमेल की कमी के कारण पुराने वफादार नेता अब दूसरे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रद्युत बोरदोलोई जैसे कद्दावर नेता का जाना नागांव और आसपास की सीटों पर कांग्रेस के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगा सकता है।

चुनावी समीकरणों पर पड़ेगा भारी असर

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो असम चुनाव से ठीक पहले इन दिग्गजों का जाना भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दलों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। फिलहाल, कांग्रेस आलाकमान डैमेज कंट्रोल में जुटा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में भारी निराशा देखी जा रही है। अब देखना होगा कि पार्टी इस टूट को रोकने के लिए प्रशासन और संगठन के स्तर पर क्या कदम उठाती है।

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन