बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

Abhijeet Dipke Delhi Protest: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार, आज में होगी पेशी

Abhijeet Dipke Delhi Protest: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार, आज में होगी पेशी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Abhijeet Dipke Delhi Protest: दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन से जुड़े मामलों में कई प्राथमिकी दर्ज की हैं।

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की है। उन्हें शनिवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अदालत में यह मुद्दा उठाएगी कि उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बांड की शर्तों का उल्लंघन किया है।

पुलिस ने दिए थे दो नोटिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने से पहले दो नोटिस दिए गए थे। उन्हें कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क जाने से मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।

नेहा बोरा को हिरासत से किया गया रिहा

AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को भी शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। संगठन के मुताबिक, उन्हें आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया था। AISA ने दावा किया कि नेहा बोरा को कई घंटों तक अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। शनिवार को उन्हें हिरासत से रिहा कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की कई प्राथमिकी

शुक्रवार को कनॉट प्लेस और मंडी हाउस इलाके में हुए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो से अधिक प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस के अनुसार, निषेधाज्ञा के उल्लंघन से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

CJP ने अभिजीत दिपके की रिहाई की मांग की

कॉकरोच जनता पार्टी ने अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए उनकी रिहाई की मांग की है। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अभिजीत दिपके को अब तक रिहा नहीं किया गया है। CJP ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन