बुधवार, 14 अक्तूबर 2026 बुध, 14 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनीति

“आरोप नहीं, प्रमाण चाहिए”, वोट चोरी विवाद पर अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला

Anurag Thakur Rahul Gandhi
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Anurag Thakur vs Rahul Gandhi: विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। वोट चोरी के आरोपों को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकुर ने राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश को शोर नहीं, सच चाहिए और आरोप लगाने के बजाय प्रमाण पेश किए जाने चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद तथ्यों, तर्कों और नियम-कानूनों की जानकारी के बिना बयान देते हैं। ठाकुर के मुताबिक, राहुल गांधी पर आरोप लगाने, संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने और देश की छवि कमजोर करने की राजनीति करने का आरोप है।

‘हवा-हवाई नेता हैं राहुल गांधी’

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर तंज कसते हुए उन्हें ‘हवा-हवाई नेता’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार अलग-अलग संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं। ठाकुर ने कहा कि कभी चुनाव आयोग, कभी ईवीएम और कभी मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आरोप लगाए जाते हैं।

वोट चोरी के आरोपों पर मांगे प्रमाण

अनुराग ठाकुर ने वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस से आरोपों के समर्थन में प्रमाण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक बयानबाजी से किसी आरोप की पुष्टि नहीं होती। उनके मुताबिक, जनता को आरोपों के बजाय तथ्यों और स्पष्ट जवाबों के आधार पर जानकारी मिलनी चाहिए।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

खोजी पत्रकारिता, अपराध व प्रशासनिक मामलों के विशेषज्ञ रिपोर्टर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।

विज्ञापन