नई दिल्ली । Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का कर्नाटक चरण रविवार को समाप्त होगा। इसके बाद यह यात्र तेलंगाना में प्रवेश करेगी। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह होते ही यात्रा कर्नाटक के यरमारस से फिर से शुरू हुई। यहां से महबूबनगर होते हुए यह यात्रा तेलंगाना में प्रवेश करेगी।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, यात्रा महबूबनगर के गुडेबेल्लूर में रुकेगी, यहां राहुल गांधी दिन भर रुकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री 16 दिनों तक राज्य में रहेंगे और मकथल, नारायणपेट, कोंडगल, पारगी, विकाराबाद, सदाशिवपेट, शंकरमपेट और मदुर होते हुए 376 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाएगी।

See also  Mamata Banerjee के सामने 'जय श्रीराम' पर नाराज Nusrat Jahan, बोलीं- राम का नाम गले लगाके बोलें, गला दबाकर नहीं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।