बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- देश के संविधान को नहीं मानते 'बीजेपी' और 'नक्सली’

सीएम बघेल का बड़ा बयान, कहा- देश के संविधान को नहीं मानते 'बीजेपी' और 'नक्सली’
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बीजापुर। मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के ऊपर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और नक्सली दोनों एक जैसे हैं, ये देश के संविधान को तोड़ने में लगे हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने यह बात तब कही जब प्रेस वार्ता में उनसे नक्सलियों के साथ शांति वार्ता करने के संबंध में प्रश्न पूछा गया। उन्होंने कहा कि नक्सली अगर भारत के संविधान को मानकर हथियार छोड़कर बात करेंगे तो हम उनसे बात करने को तैयार है। मैं भी आज अगर छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बना हूं तो सिर्फ देश के संविधान की वजह से। लेकिन बीजेपी कहती है कि सीएम ने नक्सलियों के सामने घुटने टेक दिए। बीजेपी को भी संविधान की समझ नहीं है। भाजपा भी नक्सलियों की तरह देश के संविधान को नहीं मानती और दोनों ही भारत के संविधान को तोड़ने में लगे हुए हैं।

सिलगेर कांड की जांच हुई पूरी

सीएम भूपेश बघेल ने सिलगेर कांड को लेकर एक साल से चल रहे आंदोलन के मद्देनजर कहा कि सिलगेर की रिपोर्ट उनके पास पहुंच गई है। शीघ्र ही इसका अध्ययन कर निर्णय लिया जाएगा। सीएम बघेल ने आगे कहा कि सिलगेर की घटना के बाद उन्होंने जिले के सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों से बात की और 600 करोड़ के निर्माण कार्यो की राशि भी प्रदान की गई है। चाहे वह सडक़ निर्माण हो, आंगनबाड़ी, ट्यूबवेल खुदाई, भवन निर्माण का काम हो, स्कूल भवन बनाने की बात हो हमारी सरकार ने इसकी स्वीकृति दी है। सीएम ने कहा कि आज सिलगेर जैसे अंदरूनी क्षेत्रों में बसें चल रही हैं। ये सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिस क्षेत्र में पहुंचना कठिन था, वहां के ग्रामीणों को आज आवागमन की सुविधा मिल रही है।

इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर तिवारी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन