बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

UP Election : उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण सीट के लिए छत्तीसगढ़ के इस IAS के भाई आशीष कुमार सिंह पर BJP ने जताया भरोसा

UP Election : उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण सीट के लिए छत्तीसगढ़ के इस IAS के भाई आशीष कुमार सिंह पर BJP ने जताया भरोसा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 8 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया।

पार्टी के द्वारा जारी की गई सूची में हरदोई जनपद की 8 सीटों में से 6 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्तमान विधायकों पर ही भरोसा जताया है। वहीं सपा से भाजपा में आए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को हरदोई सदर से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट बिलग्राम मल्लावां क्षेत्र की तो पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला कलेक्टर गौरव सिंह के बड़े भाई और वर्तमान विधायक आशीष कुमार सिंह आशू को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें आशीष कुमार सिंह आशू 2017 में पहली बार विधायक चुने गए थे। बीजेपी ने एक बार फिर आशीष कुमार सिंह आशू पर भरोसा जताते हुए फिर से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन