बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

प्रदेश भर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास में लिया हिस्सा

प्रदेश भर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास में लिया हिस्सा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया, जिसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि योग हमें सनातनी जीवन से जोड़ता है। निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को योग से जोड़ा है। योग के माध्यम से हम विश्व गुरू बनने की ओर है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि योग एक सशक्त माध्यम है जिससे हम योग क्रिया से जुड़कर स्वस्थ जीवन के संकल्प से जुड़ते है। इसलिए योग जरूरी है। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दैनिक जीवन में योग का अपना महत्व है। सनातनकाल से ही योग के माध्यम से हमने दुनिया को योग की शक्ति से अवगत कराया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित योग शिविर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश के जिला मुख्यालयों में शामिल हुए। रायपुर के ग्रास मेमोरियल मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, श्रीचंद सुन्दरानी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने अपने मौलश्री विहार स्थित निवास में योगाभ्यास किया। बिलासपुर के बिल्हा स्थित मुड़ीपार में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने हिस्सा लिया। अंबिकापुर में सांसद रामविचार नेताम, दुर्ग में सांसद सरोज पाण्डेय, भोरमदेव में केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह व सांसद संतोष पाण्डेय व महासमुंद में सांसद चुन्नीलाल साहू, शामिल हुए। पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने अपने निवास में योगाभ्यास किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन