बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

भाजपा का जेल भरो आंदोलन कल, राजधानी में चारों कोने से सीएम हॉउस घेरने निकलेंगे भाजपाई

भाजपा का जेल भरो आंदोलन कल, राजधानी में चारों कोने से सीएम हॉउस घेरने निकलेंगे भाजपाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। सरकार द्वारा आंदोलनों के लिए बनाये गए नियम कायदों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में सोमवार 16 मई को जेल भरो आंदोलन करने जा रही हैं। पार्टी द्वारा इसकी तैयारी पूरे जोर-शोर से की जा रही है।

इस आंदोलन के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी भयभीत हैं कि अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती हैं, इसी लिए छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन आंदोलन पर रोक लगाने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा काला कानून लाकर छत्तीसगढ़ में आपातकाल की यादों को ताजा करने का कृत्य किया जा रहा हैं।

सीएम हॉउस घेरने की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के जेल भरो आंदोलन के तहत राजधानी रायपुर में भाजपा नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग चार स्थानों तेलीबांधा तालाब, आजाद चैक, फाफाडीह चैक और कालीबाड़ी चैक से एक साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने कूच करेंगे। दोपहर 12 बजे से जेल भरो मार्च करने के लिए भाजपा नेता तेलीबांधा, कालीबाड़ी, आजाद चौक, फाफाडीह की सड़कों पर जमा हो जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग जिलों में तैयारियां की गई हैं।राजधानी रायपुर में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, अभिनेष कश्यप, मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदे साहू, देवजीभाई पटेल, नवीन मारकंडेय, संजय श्रीवास्तव, छगन मूंदड़ा, अम्बिका यदु, मीनल चैबे, अमित साहू सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे।

जिलों में वरिष्ठ नेता करेंगे नेतृत्व

प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन को जिलों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी लीड करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जशपुर में आंदोलन में शामिल होंगे। राजनांदगांव जिले में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत बिलासपुर में शामिल होंगे। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय,सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक विद्यारतन भसीन दुर्ग में मौजूद रहेगे।

इन मार्गों को किया जायेगा डायवर्ट

इस आंदोलन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां कर रखी हैं। राजधानी में सीएम हॉउस की ओर जाने वाले मार्गों को पुलिस ने बांस-बल्लियों से घेर दिया है। वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पुलिस द्वारा राजधानी के इन मार्गो पर यातायात बाधित करके रूट डायवर्ट किया जायेगा:

  • ओसीएम चौक से काली माई मंदिर मार्ग
  • शास्त्री चौक से खजाना चौक (कलेक्ट्रेट चौक)
  • आनंद नगर चौक से एसआरपी चौक(भगत सिंह चौक )
  • पंचशील नगर चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक तक
  • बंजारी चौक से राजभवन चौक
  • सर्किट हाउस अभियंता चौक से सी एम हाउस की ओर
  • इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से छत्तीसगढ़ क्लब की ओर
  • भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब की ओर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन