शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026 शुक्र, 23 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनीति

पहले सांसद-विधायकों से मिलेंगी स्मृति ईरानी, फिर मंत्रियों की लेंगी क्लास! नई प्रदेश प्रभारी के दौरे से भाजपा में हलचल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को अपने पहले दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। नियुक्ति के 32 दिन बाद हो रहे उनके इस दौरे के बीच मंत्रियों के कामकाज, विभागों की उपलब्धियों, विवादों और कमियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। स्मृति ईरानी के दौरे […]

Smriti Irani Chhattisgarh Visit
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को अपने पहले दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। नियुक्ति के 32 दिन बाद हो रहे उनके इस दौरे के बीच मंत्रियों के कामकाज, विभागों की उपलब्धियों, विवादों और कमियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

स्मृति ईरानी के दौरे से पहले मंत्रियों के कामकाज की जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट में विभागों की उपलब्धियों, लंबित मामलों, विवादों और कमियों का ब्योरा शामिल किए जाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि स्मृति इस रिपोर्ट के आधार पर मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर सकती हैं।

पहले सांसद, फिर विधायक और मंत्रियों से करेंगी मुलाकात

दौरे के दौरान स्मृति ईरानी की बैठकों का क्रम भी तय किया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे पहले सांसदों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद विधायकों और फिर मंत्रियों के साथ बैठक होगी। मंत्रियों से अलग-अलग बातचीत करने की योजना भी बनाई जा सकती है। इसके अलावा निगम-मंडलों के अध्यक्षों से चर्चा और संगठन की बैठकें भी प्रस्तावित हैं। उनके साथ सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

करीब 11 महीने बाद प्रदेश भाजपा को मिलेगा नया प्रभारी दौरा

प्रभारी स्तर पर छत्तीसगढ़ का दौरा लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में मंत्री और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्हें सरकार और संगठन दोनों में काम करने का अनुभव है। उनके पहले दौरे को प्रदेश भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।

सेवा संकल्प अभियान की भी होगी समीक्षा

स्मृति ईरानी के दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए गए ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रमों की समीक्षा भी शामिल हो सकती है। भाजपा संगठन इन कार्यक्रमों के तहत हुए कामकाज और गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा है। प्रदेश में पार्टी के कार्यक्रमों, संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क से जुड़े कामों पर चर्चा होने की संभावना है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन