असम कांग्रेस में सेंध, 500 वर्करों ने थामा टीएमसी का दामन

नई दिल्ली। असम के कोचर जिले के 500 कांग्रेस वर्करों ने टीएमसी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष रहीं सुष्मिता देव ने तोड़फोड़ सेंध लगाने का काम किया है।  उन्होंने सभी को टीएमसी के झंडे देकर शुभकामना दी। उनका कहना था कि बीजेपी के झूठ को बेनकाब कर करारा जवाब देना है।

हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाली पूर्व सांसद सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद तीखे तेवर दिखा रही हैं। पार्टी ने उन्हें असम में अपना चेहरा बनाया है। सुष्मिता असम के सिलचर से कांग्रेस सांसद रह चुकी हैं जहां एक समय उनके पिता संतोष मोहन देव की मजबूत पकड़ थी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी तृणमूल में शामिल

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में दोबारा शामिल हो गईं। मित्रा ने दावा किया कि उन्होंने वर्ष 2014 में तृणमूल कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आधिकारिक रूप से कभी पार्टी नहीं छोड़ी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।