रविवार, 27 सितंबर 2026 रवि, 27 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनीति

Chhattisgarh News: भाजपा संगठन में आज फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Chhattisgarh News: भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों के संगठन प्रभारियों और महामंत्रियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। इसी कड़ी में कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। कर्मवीर सिंह अब रायपुर को अपना केंद्र बनाकर प्रदेश में पार्टी संगठन की कमान संभालेंगे। इसके अलावा […]

Chhattisgarh BJP Organization
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh News: भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों के संगठन प्रभारियों और महामंत्रियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। इसी कड़ी में कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। कर्मवीर सिंह अब रायपुर को अपना केंद्र बनाकर प्रदेश में पार्टी संगठन की कमान संभालेंगे।

इसके अलावा शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा का प्रभार दिया गया है, जिनका केंद्र मुंबई रहेगा। इसी तरह सौदान सिंह को भुवनेश्वर केंद्र से बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जानिए कौन है कर्मवीर सिंह ?
कर्मवीर सिंह इससे पहले झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर कार्यरत थे और रांची केंद्र से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उत्तर प्रदेश के मथुरा (वर्तमान हाथरस) जिले के मूल निवासी कर्मवीर सिंह 1993 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में प्रचारक की भूमिका निभाई है। साल 2020 में वे उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री (संगठन) बने और फिर अगस्त 2022 से झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

खोजी पत्रकारिता, अपराध व प्रशासनिक मामलों के विशेषज्ञ रिपोर्टर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।

विज्ञापन