बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

Uttarakhand Election : खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 'अबकी बार 60 पार' का दिया नारा

Uttarakhand Election : खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 'अबकी बार 60 पार' का दिया नारा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRP डेस्क : आने वाले विधानसभा चुनीवों को लेकर उतेतराखंड में आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेस कोर कमेटी की बैठक हूई। इस बैठक में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। बैठक के बाद सीएम ने इस बात की घोषणा कर दी कि वे कौन सी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि मैं खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा। आगे उन्होंने कहा कि "प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक ख़त्म हो गई है। हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है। अबकी बार हमारा नारा है 'अबकी बार 60 पार'। हमारे सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं में बड़ा उत्साह है।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1482305404743065604?s=20

वहीं BJP के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि "हमने नामों पर चर्चा की। हम दिल्ली जा रहे हैं। वहां उम्मीदवारों के नामों को लेकर दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड के पास जाएंगे। 19-20 तारीख तक उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय हो जाएगा।"

https://twitter.com/AHindinews/status/1482307271128674304?s=20

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन