बुधवार, 14 अक्तूबर 2026 बुध, 14 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनीति

CJP Protest New Delhi : अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच, कनॉट प्लेस में फहराएंगे तिरंगा

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जंतर-मंतर पर हुए हालिया घटनाक्रम के बाद अब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आगामी 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस (CP) के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का […]

CJP Protest New Delhi : अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच, कनॉट प्लेस में फहराएंगे तिरंगा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जंतर-मंतर पर हुए हालिया घटनाक्रम के बाद अब पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आगामी 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस (CP) के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने का नया ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।

क्यों बढ़ा विवाद?

CJP के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, दोस्तों, सौरव और आशु को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है। अब 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क, सीपी में तिरंगा लहराना है।”

इससे पहले 10 से 14 अक्टूबर तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। 10 अक्टूबर को पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया था और अगले दिन 50-50 हजार रुपये का बॉन्ड भरवाकर रिहा किया था।

बैरिकेडिंग फांदकर फहराया था तिरंगा

विवाद तब और गहरा गया जब 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया। इसके अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को सौरव दास, आशुतोष रांका और CJP कार्यकर्ता अजिंक्य शिंदे ने कथित तौर पर बैरिकेडिंग वाले प्रतिबंधित क्षेत्र का गेट फांदकर अंदर प्रवेश किया और वहां तिरंगा फहराया।

इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और सौरव दास व आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसी के विरोध और समर्थन में अब CJP नेतृत्व ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में यह नया कदम उठाने का फैसला किया है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन