Cong. Leader Vandana Rajput Demands From BJP Leader Shalini Rajput - कांग्रेस की मांग, दिल्ली में आंदोलन करे भाजपा नेत्री
Cong. Leader Vandana Rajput Demands From BJP Leader Shalini Rajput - कांग्रेस की मांग, दिल्ली में आंदोलन करे भाजपा नेत्री

विशेष संवादाता

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के शराबबंदी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महिलाओं की वास्तविकता में चिंता है तो भाजपा के महिला मोर्चा को दिल्ली में आंदोलन करना चाहिए। भाजपा नेत्री अवसरवादी राजनीति करते है. महिला मोर्चा के नेत्रियों के लिये अच्छा अवसर है विधानसभा 2023 और लोकसभा 2024 में चुनाव है। नरेंद्र मोदी को 2014 के वादा याद दिलाने चाहिए।

मोदी ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन महंगाई आज बेलगाम हो गई है। मोदी ने काला धन लाने का वादा किया था उसका क्या हुआ, सबके बैंक खाता में 15-15 लाख देने का वादा मोदी जी ने किया था, प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा, किसानों की आय दुगुनी करने का वादा। बेलगाम महंगाई पर महिलाएं त्रस्त है किचन में संकट गहराया है। गैस सिलेंडर के दाम 1200 रुपये हो गये है जबकि यूपीए सरकार में गैस सिलेंडर 400 रूपया था तब स्मृति ईरानी भाजपा के नेत्रियों को महंगाई को डायन कहते थे अब बेलगाम महंगाई पर चुप क्यों? भाजपा नेत्री अवसरवादी राजनीति करते है।

See also  भाजपा नेता ही अफीम और नशे के सौदागर, आम आदमी पार्टी ने मांगी जांच रिपोर्ट, आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश में 15 साल भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को गर्त में धकेलने का काम किया। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की भी सहभागिता थी। शराब के सरकारीकरण करके पूर्ववर्ती भाजपा सरकार शराब बेचने का काम किया। 2016 में छत्तीसगढ़ ने प्रति व्यक्ति शराब के खपत के मामले में गोवा को भी पीछे छोड़ा था। 2011 में डॉ रमन सिंह ने भी शराब बंदी करने की बात कही थी इसके विपरीत रमन सरकार ने शराब बेचने का काम किये है।

दिल्ली में 45 दिन से पहलवान बेटी अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रही है, उसमें भाजपा महिला मोर्चा के नेत्रियां क्यों पहलवान बेटियों के साथ नहीं दे रही है? बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं के नारा देने वाले बलात्कारियों को संरक्षण देने का काम करते है। गुजरात में बिलकिस बानो के रेपीस्ट के बचाव एवं जेल से रिहा करने काम भाजपा के नेताओं के द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के बेटे को संरक्षण देने का काम किया गया, झलियामारी कांड, आंखफोडवा कांड, गर्भाशय कांड, इस पर भाजपा नेत्रियां मौन ?

See also  Politics On Reservation- बीजेपी का आरोप कांग्रेस की वजह से लटका है आरक्षण, धरना शुरू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।