बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

चलती फ्लाइट में स्मृति ईरानी से महंगाई पर सवाल पूछने लगी कांग्रेसी नेत्री, स्मृति बोली झूठ बोल रही है आप

चलती फ्लाइट में स्मृति ईरानी से महंगाई पर सवाल पूछने लगी कांग्रेसी नेत्री, स्मृति बोली झूठ बोल रही है आप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRP DESK: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हाल के दिनों में देखने को मिली है और कांग्रेस और कांग्रेसी नेता आय दिन इस विषय पर बीजेपी को घेरती नज़र आते हैं। ताज़ा मामला स्मृति ईरानी और कांग्रेसी नेत्री नेट्टा डिसूज़ा के बीच का है। दरअसल गुवाहाटी जाने के दौरान कांग्रेसी नेत्री का सामना स्मृति ईरानी से हो गया बस फिर क्या था, डिसूज़ा ने स्मृति ईरानी से बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों सवाल करने शुरू कर दिए और अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगी जिसके बाद ईरानी डिसूज़ा को ये कहती नज़र आती हैं कि "आप झूठ बोल रही है।" ये पूरी घटना दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट के दौरान की है।

ट्विटर पर अपलोड किया वीडियो: डिसूजा ने बाद में इस घटना के वीडियो को ट्वीट किया। वीडियो में वह अपने सेल फोन से इस पूरे बातचीत को रिकॉर्ड करती हुई नजर आती हैं। डिसूज़ा ने ट्वीट में कहा कि "गुवाहाटी जाते वक्त मोदी सरकार में मंत्री स्मृति इरानी जी से आमना-सामना हुआ। जब मैंने उनसे एलपीजी की असहनीय तेजी से बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसका ठीकरा वैक्सीन, राशन और यहां तक ​​​​कि गरीबों पर फोड़ दिया।"
हालांकि बाद में वीडियो में स्मृति ईरानी भी अपने सेल फोन से इस पूरे बातचीत को रिकॉर्ड करती हुई नजर आ रही हैं।

https://twitter.com/dnetta/status/1513043536635400204?s=20&t=5pOd59OjIl0Bu9s_brJMFw

सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं सवाल: सोशल मीडिया पर लोग स्मृति ईरानी की महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुरानी फोटो शेयर कर रहे हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले स्मृति ईरानी ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कई प्रदर्शन किए थे। इस दौरान स्मृति ईरानी महंगाई के मुद्दे को लेकर आक्रामक नजर आई थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में महंगाई बड़ा मुद्दा बना था और उसके बाद कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई व भारतीय जनता पार्टी को मौका मिला। अब सत्ता में भारतीय जनता पार्टी है और स्मृति ईरानी सरकार में शामिल हैं ऐसे में बढ़ रही महंगाई को लेकर लोग सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी पर कमेंट कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन