बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष की चली गई कुर्सी, क्रॉस वोटिंग के चलते हुआ नुकसान

अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष की चली गई कुर्सी, क्रॉस वोटिंग के चलते हुआ नुकसान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बेमेतरा। जनपद पंचायत बेमेतरा में हुए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष कुमारी बाई जायसवाल की कुर्सी चली गई। यहां कांग्रेस पार्टी का बहुमत होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग हुई और अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों थे निशाने पर

जनपद पंचायत बेमेतरा में सदस्यों ने मिलकर अध्यक्ष कुमारी बाई जायसवाल और उपाध्यक्ष मिथलेश वर्मा दोनों खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। यहां कुल 23 सदस्य हैं, जिसमें से 15 कांग्रेस समर्थित व 8 भाजपा समर्थित सदस्य हैं। 23 में से 21 सदस्यों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मतदान किया, जिसके चलते कुमारी बाई जायसवाल अध्यक्ष को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा।

बच गई उपाध्यक्ष की कुर्सी

यहां जनपद उपाध्यक्ष मिथलेश वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। दरअसल इस दौरान 23 में से मात्र 13 सदस्य ही पहुंचे थे, जिसके कारण यहां कोरम के अभाव में प्रस्ताव खारिज हुआ और मिथलेश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सका।

कांग्रेस समर्थित कुमारी बाई नवागढ़ विधानसभा के कठौतिया निर्वाचन क्षेत्र से थीं, और कोंग्रेसी सदस्यों के समर्थन से उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। बताया जा रहा है कि कुमारी के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे एक शख्स का जनपद में हस्तक्षेप काफी बढ़ गया था और उसके द्वारा अनेक जनपद सदस्यों से भी दुर्व्यवहार किया गया, जिससे नाराज सदस्यों ने एक सप्ताह पूर्व बेमेतरा कलेक्टर के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद आज इस पर मसले पर बैठक बुलाई गई और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। अविश्वास प्रस्ताव में अपनी जीत के बाद जनपद सदस्यों ने अपनी ख़ुशी का इजहार किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन