बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

Congressmen Protest Against Modi Government's Pro-Adani Policy -एसबीआई मुख्य शाखा के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

Congressmen Protest Against Modi Government's Pro-Adani Policy -एसबीआई मुख्य शाखा के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की अडानी समूह की परस्त नीति की वजह से एसबीआई और एलआईसी के निवेशकों को हुए नुकसान के विरोध में पूरे देश भर में जहां कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे है। इसी के तहत राजधानी रायपुर के जयस्तम्भ चौक स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के सामने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जमकर प्रदर्शन किया। किसी ने नरेंद्र मोदी तो किसी ने अडानी का मुखौटे पहनकर नारेबाजी कर रहे थे, तो कोई एसबीआई व एलआईसी तथा कोई गुमशुदा को तलाश की तख्ती लिए हुए थे।

प्रदर्शनकारियों में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज़ ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, कन्हैय्या अग्रवाल, सुशील आनंद शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन