बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

कुलदीप बिश्नोई द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग से हुई अजय माकन की हार, एक्शन की तैयारी में कांग्रेस

कुलदीप बिश्नोई द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग से हुई अजय माकन की हार, एक्शन की तैयारी में कांग्रेस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे के बाद कांग्रेस विधायक और पार्टी के अधिकृत मतदान एजेंट बीबी बत्रा ने कहा था कि पार्टी के कुलदीप बिश्नोई ने कार्तिकेय शर्मा के लिए 'क्रॉस वोटिंग' की। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस कुलदीप बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटाने के साथ-साथ पार्टी से निलंबित करने की तैयारी में है। इसके अलावा विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा।

पार्टी पर ही निशाना साध रहे हैं विश्नोई

इधर कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट करके इशारों-इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि “फन कुचलने का हुनर आता है मुझे, सांप के खौफ से जंगल नहीं छोड़ा करते.” पार्टी से छुट्टी के संकेत के बाद भी कुलदीप बिश्नोई ने अपने ट्विटर अकाउंट के कवर इमेज को नहीं बदला है। बता दें कि इस कवर इमेज में गांधी परिवार के लोग हैं।

https://twitter.com/bishnoikuldeep/status/1535440339611566081

चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस विधायक और पार्टी के अधिकृत मतदान एजेंट बीबी बत्रा ने बताया कि पार्टी के कुलदीप बिश्नोई ने कार्तिकेय शर्मा के लिए 'क्रॉस वोटिंग' की। एक विधायक का वोट अवैध घोषित कर दिया गया था। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को बीजेपी और उसके सहयोगी दल जेजेपी का समर्थन हासिल था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन