बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

सोरेन के सियासी भविष्य पर हो गया फैसला, विधानसभा सदस्यता गई

सोरेन के सियासी भविष्य पर हो गया फैसला, विधानसभा सदस्यता गई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य निर्वाचन आयोग से की अनुशंसा,

विशेष संवादाता, रायपुर
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर राजभवन की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रहेगी या जाएगी, इसका फैसला राज्यपाल रमेश बैस ने ले लिया है। चुनाव आयोग के बाद राज्यपाल के पीला में थी जिसपर निर्णय बीती रात को लेना था पर 24 घंटे बाद राजभवन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की गई है। इसका मतलब साफ है कि उन्हें पुनः चुनाव जीतकर ही सीएम नए सिरे से बनना होगा। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे रमेश बैस ने यह फैसला लिया है, जो अब झारखंड के राज्यपाल हैं। चुनाव आयोग ने जो सिफारिश भेजी है, उस पर राज्यपाल को फैसला लेना था। यदि विधानसभा की सदस्यता चली जाएगी तो सोरेन को सीएम बने रहने के लिए नए सिरे से चुनाव लडना होगा और जीतना होगा। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा राजभवन से होना बाकि है।

सोरेन की पार्टी के विधायक छग. में लाये जाने का हल्ला

झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता चले जाने के बाद पार्टी के विधायक और मंत्रियों के छत्तीसगढ़ आने का हल्ला है। जानकारों की मानें तो बीजेपी और अन्य दलों के अलावा कोई मुख्यमंत्री का संभावित दावेदार का नाम या पार्टी नेताओं को बहला फुसलाये न इसके लिए उन्हें सेफ ज़ोन में शिफ्ट किया जायेगा। सोरेन छत्तीसगढ़ के प्रति ज्यादा आश्वस्त हैं। बता दें की सोरेन सर्कार शराब से मुनाफा कमाने के गुर भी यहाँ से स्खने के लिए इन्ट्रेटेड थे। बाकायदा प्रदेश आबकारी निति और कंसल्टिंग के लिए दोनों राज्यों के बिच राफ्ता भी है। सूत्रों की मानें तो झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायकों को मेफेयर लाया जा सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन