बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

राज्यपाल उइके ने प्रधानमंत्री मोदी को बांधी राखी, राज्य विकास की योजनाओं की मंजूरी मांगी

राज्यपाल उइके ने प्रधानमंत्री मोदी को बांधी राखी, राज्य विकास की योजनाओं की मंजूरी मांगी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल सुश्री अनुसुईया ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री को भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षा बंधन की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों की ओर से प्रधानमंत्री की कलाई पर प्रथम राखी बांधी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को हर घर तिरंगा अभियान प्रारम्भ करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों और समसामयिक गतिविधियों पर चर्चा की।

जीएसटी से जुड़े मामलों के निराकरण का अनुरोध

राज्यपाल ने प्रदेश के सीए और व्यापारियों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुरूप जीएसटी से जुड़े विषयों को प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए इसके निराकरण का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर सहयोग का आश्वासन दिया। राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में कानून व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी दी और अपराध नियंत्रण को लेकर अपने विचार साझा किए।

राष्ट्रिय शिक्षा नीति को लेकर चर्चा

राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिये और अधिक सार्थक प्रयास की आवश्यकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रदेश के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा, इसलिए उनके हितों का ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ की 22 जनजातियों की सूची में मात्रात्मक त्रुटि होने की वजह से प्रमाणपत्र मिलने में हो रही परेशानी के दृष्टिगत इसके शीघ्र संशोधन का आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश में पांचवी अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में वहां के निवासियों के अधिकारों के संरक्षण की बातों को भी प्रमुखता से रखा।

इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री जी को प्रदेश के गौशाला द्वारा तैयार गोबर की माला, गौमूत्र और अन्य उत्पादों भेंट किए। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक जनजातीय कलाकार द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री का स्केच और राजभवन द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका "एक आशा" भी भेंट की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन