Hand In Hand Journey Of Congress -माता की पूजा अर्चना कर नांदगांव से समापन यात्रा की शुरुवात
Hand In Hand Journey Of Congress -माता की पूजा अर्चना कर नांदगांव से समापन यात्रा की शुरुवात

टीआरपी डेस्क

राजनांदगांव। शहर जिला में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का समापन हुआ। इसकी शुरुवात शीतला मंदिर राजनांदगांव में माता की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद ले कर की गई। मोहन मरकाम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में यात्रा में पूरा शहर उमड़ पड़ा। जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा प्रदेश महामंत्री शाहिद , कन्हैया अग्रवाल समेत सभी कांग्रेसियों ने उत्साह दिखाया।

देखते बनता था जोर शोर से पार्टी के नारों के बीच निकली यात्रा में महात्मा गांधी जी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण करते हुवे यात्रा ने पूरा शहर भ्रमण किया और राज्य सरकार के कार्य के पैंपलेट का वितरण भी किया यात्रा के दौरान श्री कायस्थ समाज द्वारा मोहन मरकाम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी का स्वागत किया गया। मोहन मरकाम ने कायस्थ समाज के चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा भी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।