बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

CDS बिपिन रावत के निवास स्थान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

CDS बिपिन रावत के निवास स्थान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार को सीडीएस शहीद बिपिन रावत के परिजनों से मिलने दिल्ली पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री CDS रावत के निवास स्थान पहुँचकर परिजनों से भेंट कर शोकाकुल परिवारजनों से संवाद किया।

परिवारों के लिए भावुक क्षण

शहीद सीडीएस विपिन रावत की धर्मपत्नी मधुलिका के माता पिता के साथ सिंहदेव के घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने परिजनों के साथ पुरानी स्मृतियों पर चर्चा की, जो दोनों ही परिवारों के लिये भावुक क्षण रहा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस असामायिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति व परिवार को यह अतुलनीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन