Minister Dahria Surrounded By MLA Brijmohan -बृजमोहन बोले राजधानी रायपुर में अमृत मिशन योजना में भारी गड़बड़ी
Minister Dahria Surrounded By MLA Brijmohan -बृजमोहन बोले राजधानी रायपुर में अमृत मिशन योजना में भारी गड़बड़ी

टीआरपी डेस्क

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के शून्यकाल में आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिला बदर की कार्रवाई का मुद्दा उठाया। सदन में चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर, उन पर जिला बदर की कार्रवाई कर उनकी आवाज दबा देंगे, उनके नेतृत्व में हो रहे जन आंदोलन को कुचल देंगे, वह अपनी गलतफहमी दूर कर ले। ऐसी सोच रखने वालों की ही मानसिकता को हम कुचल कर रख देंगे। हमारा कार्यकर्ता कमजोर नहीं है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्जी केस में फंसाने का मामला विधानसभा में बीजेपी ने पुरजोर तरीके से उठाया। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सदन में मंत्री मोहम्मद अकबर बोले पुलिस पर हाथ उठाने वालों पर कार्रवाई तो होगी ही। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर फर्जी मुकदमा का मामला शून्यकाल में उठा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हाथ उठाने वालों पर कार्रवाई तो होगी ही।

See also  Politics On Sihandev's Statement -बीजेपी ने सिंहदेव के बयान पर भूपेश सरकार पर कसा तंज

कौशिक ने सदन में कहा कि हमारे कार्यकर्ता चक्काजाम करते हैं और आंदोलन करते हैं तो उन पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया जाता है। इसके बाद सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दबाने का कोशिश करेगा, मैं चेतावनी देता हूं वो भाजपा के कार्यकर्ताओं को दबा नहीं पाएंगे। राजनीतिक रूप से कार्यकर्ताओं को कुचलने की मानसिकता ठीक नहीं है। कलेक्टर को भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने का आदेश किसने दिया।

वन मंत्री महोम्मद अकबर ने कहा कि जिन लोगों पर कार्रवाई हुई, उन पर पहले से कई केस है। उन पर की गई कार्रवाई पूरी तरीके से सही है। पुलिस पर हाथ उठाने वालों पर कार्रवाई तो होगी ही। जिस पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सत्ता पक्ष ने भी अपना पक्ष रखा। विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

See also  यूपी में भाजपा 27,000 शक्ति केंद्रों पर लगाएगी योग शिविर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।