बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर 72 घंटे बाद खत्म हुई IT रेड, जब्त हुए करोड़ों के कैश, जानिए और क्या मिला ?

विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर 72 घंटे बाद खत्म हुई IT रेड, जब्त हुए करोड़ों के कैश, जानिए और क्या मिला ?
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में शनिवार को उस वक्त हलचल और तेज हो गई जब रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की तीन दिवसीय कार्रवाई समाप्त हुई। लगभग 72 घंटे तक चली इस सघन तलाशी के बाद आयकर टीम भारी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, नकदी और आभूषणों का विवरण लेकर रवाना हुई है।

बलिया से लखनऊ तक छापेमारी का जाल

आयकर विभाग ने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के कई जिलों में एक साथ दबिश दी थी। जांच का मुख्य केंद्र विधायक का पैतृक गांव खनवर स्थित आवास, छितौनी का होटल स्काई और उनसे जुड़ी निर्माण इकाइयां रहीं। सूत्रों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) से संबंधित टेंडर फाइलें और वित्तीय लेनदेन की डायरियां जब्त की गई हैं।

करोड़ों की नकदी और आभूषणों का खुलासा

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तलाशी के दौरान कथित तौर पर गुप्त अलमारियों से 9 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और करोड़ों के जेवरात बरामद हुए हैं। नकदी गिनने के लिए बैंक से मशीनें मंगानी पड़ीं और कुछ रकम स्थानीय बैंकों में जमा कराई गई है। वाराणसी और अन्य शहरों से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज किए जाने की भी सूचना है।

CAG रिपोर्ट और अवैध खनन का कनेक्शन

इस पूरी कार्रवाई की जड़ में अगस्त 2025 की कैग (CAG) रिपोर्ट बताई जा रही है। रिपोर्ट में विधायक से जुड़ी एक कंपनी पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन के आरोप लगाए गए थे। जांच एजेंसियां अब यह देख रही हैं कि कथित अनियमितताओं से अर्जित धन का निवेश किन-किन संपत्तियों या बेनामी कारोबारों में किया गया है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन