बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस पर हमलावर हुए बृजमोहन, कहा - चुनाव में जनता को लालच देना गलत, बोरियों में भरकर आ रहे हैं रूपये

खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस पर हमलावर हुए बृजमोहन, कहा - चुनाव में जनता को लालच देना गलत, बोरियों में भरकर आ रहे हैं रूपये
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

खैरागढ़। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल खैरागढ़ उपचुनाव में सघन प्रचार में लगे हुए हैं। वे सवाल उठा रहे हैं कि कांग्रेस को अभी घोषणा पत्र जारी करने की जरुरत क्यों पड़ रही है, बीते 3 सालों में कांग्रेस की सरकार ने खैरागढ़ में कुछ काम क्यों नहीं किया ?

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आयोजित आम सभाओं में बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने अब तक खैरागढ़ क्षेत्र में क्या काम किया, विधायक देवव्रत की मौत किन वजहों से हुई, देवव्रत की मूर्ति लगाने घोषणा अभी क्यों ? बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चुनाव अचार संहिता के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा मतदाताओं को लालच दिया जा रहा है, जो कि गलत है। प्रचार के दौरान बृजमोहन ने TWEET करके कहा कि 12 अप्रैल को खैरागढ़ की जनता अपनी अंगुलियों से बुलडोजर ऑन करेगी।

चुनाव प्रचार में वन अमले का इस्तेमाल

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने तो यह आरोप लगा दिया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा वन अमले को अपने पक्ष में वोटिंग के लिए प्रयास के लिए वन अमले पर दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के गोदामों में साड़िया, दारू और बोरों में भरकर नोट लाकर रखे जा रहे हैं। उन्होंने वनमंत्री पर गोपनीय अभियान के तहत काम करने का भी आरोप लगाया।

देखिये VIDEO :

https://twitter.com/theruralpress/status/1512744112289550338?s=20&t=huc2uxITA6fNBQTKbfg4Iw

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन