Lathi Charge & Tear Gas Issue Raised During Zero Hour -नेताप्रतिपक्ष बोले जानबूझकर किया गया टारगेट
Lathi Charge & Tear Gas Issue Raised During Zero Hour -नेताप्रतिपक्ष बोले जानबूझकर किया गया टारगेट

टीआरपी डेस्क

रायपुर। पीएम आवास हितग्राहियों के लिए बीजेपी द्वारा विधानसभा घेराव में बीजेपी कार्यकर्त्ता को टारगेट कर घायल करने का मामला सदन में उठा। नेताप्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल ने आरोप लगाया की जानबूझकर घायल करने की नियत से प्रशासन ने मिर्ची बम और आंसूगैस के गोले छोड़े। बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर लाठियां भी भांजी गईं।

श्री चंदेल ने यह मामला शून्यकाल में उठाते हुए चर्चा की मांग की। नेताप्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर मिर्ची बम और आंसूगैस के गोले से घायल किया गया है। लाठीचार्ज और बम गोले से हजारों कार्यकर्ताओं को चोट आई है।विधानसभा उपाध्यक्ष ने नेताप्रतिपक्ष के इस मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग के प्रस्ताव को खारिज किया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।