बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

हरियाणा: विधायक कुलदीप बिश्नोई की आखिरकार हुई छुट्टी, सभी पदों से हटाए गए

हरियाणा: विधायक कुलदीप बिश्नोई की आखिरकार हुई छुट्टी, सभी पदों से हटाए गए
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अपने विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा के लिए 'क्रॉस वोटिंग' की थी। कार्तिकेय शर्मा को बीजेपी और उसके सहयोगी दल जेजेपी का समर्थन हासिल था।

कांग्रेस पार्टी द्वारा कुलदीप बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटाने के साथ-साथ पार्टी से निलंबित करने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। कुलदीप बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी की सदस्यता से हटाकर पार्टी से निलंबित कर दिया गया है, वहीं विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

गौरतलब है कि नतीजे के बाद कांग्रेस विधायक और पार्टी के अधिकृत मतदान एजेंट बीबी बत्रा ने कहा था कि पार्टी के कुलदीप बिश्नोई ने कार्तिकेय शर्मा के लिए 'क्रॉस वोटिंग' की, वहीं एक विधायक का वोट अवैध घोषित कर दिया गया था।

खट्टर की क्या रही प्रतिक्रिया..?

कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई द्वारा बीजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को वोट देने के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनकर वोट दिया।" यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी के दरवाजे उनके लिए खुले हैं तो उन्होंने कहा, "अगर वो शामिल होते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।" मतगणना की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने कहा कि कांग्रेस ने दोबारा मतगणना की मांग की थी और भाजपा और जेजेपी ने कोई आपत्ति नहीं की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन