MP Santosh Pandey Asked A Question To CM Bhupesh- बीजेपी सांसद बोले, घुमाएं नहीं सीधा बताएं कोयला का पैसा किधर गया ?
MP Santosh Pandey Asked A Question To CM Bhupesh- बीजेपी सांसद बोले, घुमाएं नहीं सीधा बताएं कोयला का पैसा किधर गया ?

विशेष संवादाता, रायपुर

सांसद संतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रति प्रश्न करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने किए वादों को आज तक पूरा नहीं कर पायी है और केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को दी जा रही केन्द्रीय योजनाओं का लाभ भी जनता तक पहुंचने नहीं दे रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रश्न करते हुए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 16 लाख मकान बनाना था परन्तु छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार ने राज्यांश नहीं दिया।जिसके कारण आज गरीब आशा में है कि प्रदेश सरकार उस राज्यांश को जल्द जमा करेगी। कब जमा करने वाले हैं कृपया उसकी भी तिथि बताएं।

उन्होंने अपना दूसरा प्रश्न पूछते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया की बात कह कर के आप ने राज्यसभा में राजीव शुक्ला, केटीएस तुलसी, रंजीता रंजन को भेजा उन्हें हटा करके बस्तर और सरगुजा के लोगों के प्रतिनिधित्व कर देंगे क्या ? उन्होंने अपना तीसरा प्रश्न करते हुए कहा कि जो कोल का पैसा 540 करोड रुपए तक घोटाला छत्तीसगढ़ में हुआ।

See also  Injured Police Filed Case Against BJP Leaders -100 भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR, आज-कल में अरेस्टिंग

जिसमें आइएएस समीर विश्नोई, सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत आपके प्यारेलाल और यह रिश्ता क्या कहलाता है सौम्या चैरसिया जेल के अंदर हैं। 5000 पेज का चार्जशीट कोर्ट में पेश किया है आप वह धन छत्तीसगढ़ के खजाने में कब लाने वाले हैं और इधर-उधर की बात ना कर कोल का पैसा कहा गया यह भी बताएं। सुनिए सांसद का वीडियो –

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।