टीआरपी डेस्क

2024 आम चुनाव से पहले हो रही इस मुलाकात के बाद कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में UPA के संयोजक बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर चल रही है। राहुल-खरगे संग बिहार के दोनों नेताओं की मुलाकात देश की राजनीति के लिए अहम मानी जा रही है।

RJD और कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि नीतीश UPA के कुनबे को बढ़ा सकते हैं। नीतीश कुमार विपक्षी दलों को कांग्रेस की अगुआई के लिए राजी कर सकते हैं। जहां तक PM पद की दावेदारी की बात है, नीतीश पहले ही कह चुके हैं कि वह प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं और जो भी फैसला होगा वह 2024 लोकसभा चुनाव के बाद नेता चुना जाएगा।

See also  जल्‍लीकट्टू देखने पहुंचे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर हुई खिंचाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।