6 दिन से लापता गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे पर संसद गर्म, राज्यसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
6 दिन से लापता गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे पर संसद गर्म, राज्यसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

टीआरपी डेस्क। विगत दिनों हुए लखीमपुर कांड पर संसद के अंदर और बाहर सियासी संग्राम के फिलहाल थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लगातार विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष राज्यसभा के 12 सदस्यों के निलंबन और लखीमपुर खीरी कांड में गिरफ्तार आशीष मिश्र के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। विपक्षी दल अपनी मांग को लेकर ने दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं।

निलंबित सांसदों ने संसद की गरिमा को किया कम

इसको लेकर विपक्ष आज संसद भवन से विजय चौक तक विरोध मार्च निकालने की तैयारी में है।केंद्रीय मंत्री एआर मेघवाल ने कहा है कि निलंबित सांसदों ने संसद की गरिमा को कम किया है। उन्हें कुछ पछतावा होना चाहिए। अगर वे माफी मांगते हैं, तो सरकार निलंबन को रद्द करने के बारे में सोचेगी। संसदीय परंपरा रही है अगर कोई सांसद संसद की गरिमा को कम करने के लिए कुछ करता है, तो उन्होंने माफी मांगी।

See also  New Parliament : देश को मिला नया संसद भवन, सर्वधर्म पूजा के बाद नए संसद भवन का हुआ उद्घाटन, देखें तस्वीरें...

इस्तीफे के लिए मार्च करेगा विपक्ष

लखीमपुर खीरी कांड में गिरफ्तार आशीष मिश्र उर्फ मोनू के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी के त्यागपत्र की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों के विपक्षी नेता आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे।

कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव

लखीमपुर खीरी कांड को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा में बिजनेस नोटिस दिया, साथ ही गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। लखीमपुर खीरी कांड पर ही कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। वहीं, सीपीआइ (एम) सांसद डा. वी शिवदासन ने AFSPA को वापस लेने पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत निलंबन नोटिस दिया है।

See also  NCP की अहम बैठक के बीच आज बीजेपी कर सकती है सरकार बनाने का दावा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर