राजस्थान के रास्ते राज्यसभा जाएंगी प्रियंका गांधी !

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी में राजस्थान में राज्यसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों में से 4 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं, जोकि आगामी 4 जुलाई को खाली होने वाली हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी उपयुक्त चेहरे की तलाश कर रही है।

पार्टी अब तक जिन नामों पर विचार कर रही है, उनमें प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के नाम पर विचार किया जा रहा है। हालांकि जिन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस की तरह से एक नाम सबसे ज्यादा चौंका देने वाला है और वो नाम है पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का।

इन सभी चारों सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है लेकिन पार्टी को चुनाव में नुकसान होने वाला है। साल 2018 में राजस्थान की बदलती हुई सत्ता के चलते इन 4 में से 3 सीटों में ये साफ है। 4 में से 2 सीटें कांग्रेस को तो एक भाजपा को मिलने की पूरी संभावना है लेकिन एक सीट किसके पाले में जाती है, ये साफ नहीं है।

See also  प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष कहा- ‘प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?’

खासबात ये है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजस्थान के रास्ते राज्यसभा जाने से अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की दूरी जरूरत थोड़ी कम हो सकती है। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की सचिन पायलट से मुलाकात के 3 घंटे मुलाकात की थी जिसके बाद सचिन ने कहा कि 2 साल पुरानी कमेटी को लेकर उनकी कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा हुई। जिसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा तो यह है कि रॉबर्ट वाड्रा को कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के रास्ते भी राज्यसभा भेज सकती है। क्योंकि छत्तीसगढ़ की 2 सीटों के लिए चुनाव होने वाला है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।