बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

पंजाब केबिनेट में होगा बड़ा बदलाव, दो विधायक बन सकते हैं मंत्री

पंजाब केबिनेट में होगा बड़ा बदलाव, दो विधायक बन सकते हैं मंत्री
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने वाले हैं। कैबिनेट में बदलाव को लेकर पार्टी हाईकमान से भी ग्रीन सिग्नल मिल मिल चुका है। ऐसे में खबर है कि जिन मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगे हैं, उनपर पार्टी कड़ा एक्शन ले सकती है।


लालचंद कटारूचक्क पर गिर सकती है गाज
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार में दो मंत्रियों को हटाकर नए विधायकों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। पिछले दिनों एक अश्लील वायरल वीडियो को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर अब गाज गिरती नजर आ रही है। दो मंत्रियों को हटाकर दो नए विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, जिनमें से एक माझा और एक मालवा से हो सकता है। आज दोपहर 2 बजे सिविल सेक्रेटेरियट-1 में पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं इस बैठक में पंजाब के कई सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने, बोर्ड कॉर्पोरेशंस के कामकाज की समीक्षा सहित अन्य एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


3 मंत्रियों को पहले किया जा चुका है बाहर
आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं होगा जब पंजाब सरकार की तरफ से मंत्रियों को उनके पद से हटाकर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में तीन मंत्रियों की छुट्टी पहले ही कर दी है। जिसमें विजय सिंगला, फौजा सिंह सरारी और इंदरबीर सिंह निज्जर को कैबिनेट से बाहर किया जा चुका है। वहीं अब कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क पर अनुसूचित जाति के युवक के शोषण और जमीन घोटाले का आरोप लग चुका है. जिसके बाद शिकायतकर्त्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी. लेकिन इस मामले को लेकर मंत्री लालचंद कटारूचक्क के साथ-साथ पंजाब सरकार भी विपक्ष के निशाने पर आ गई थी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन