Punjab Election 2022

टीआरपी डेस्क। Punjab Election 2022 : भाजपा और सहयोगी दलों के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को इसका ऐलान किया। नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारेगी। पंजाब लोक कांग्रेस यानी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 सीटों पर लड़ेगी। इसके अलावा एक अन्य सहयोगी SAD संयुक्त को 15 सीटें दी गई हैं।

बीजेपी ने दावा किया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में जितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, उनमें से आधे से अधिक सीट पर सिख उम्मीदवारों को उतारेगी। पार्टी महासचिव तरुण चुघ की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

बीजेपी ने कहा कि 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने जा रहे चुनाव में पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवार सिख समुदाय से, खासतौर पर किसान और अन्य पिछड़ा वर्ग से होंगे। बीजेपी गठबंधन में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है इसका आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के 38 सीट पर और शिअद (संयुक्त) के 14 सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। अगर बैंस ब्रदर्स इस गठबंधन में शामिल होते हैं तो उन्हें पांच सीटें दी जा सकती हैं। बीजेपी 33 से 35 सिख उम्मीदवारों को टिकट दे सकती है।

वहीं बीजेपी गठबंधन के तौर पर सिख समुदाय से 70 से अधिक उम्मीदवार उतारे जा सकने की संभावना है। बीजेपी महासचिव ने कहा, ”भाजपा जितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी, उनमें से करीब आधे पर सिख उम्मीदवारों को उतारेगी और समग्र रूप से गठबंधन के करीब 60 प्रतिशत सिख उम्मीदवार होंगे, जिनमें ज्यादातर किसान और ओबीसी तथा अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों से होंगे।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।