बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

19 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, समाज प्रमुखों से धर्मांतरण पर करेंगे चर्चा

19 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, समाज प्रमुखों से धर्मांतरण पर करेंगे चर्चा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भगवत दो दिवसीय प्रवास पर 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान मोहन भागवत बिलासपुर में मदकूद्वीप के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मदकूद्वीप में कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत, रायपुर के जागृति मंडल में आएंगे और आरएसएस के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

बीजेपी नेता भी होंगे शामिल

बता दें कि प्रदेश में सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता कांग्रेस सरकार पर हमलावर हैं। इसे लेकर राजधानी सहित सभी जिलों में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे हैं। मोहन भागवत सभी समाज के प्रमुखों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर चर्चा करेंगे। मदकूद्वीप के कार्यक्रम में बीजेपी नेता भी शामिल होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन