बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

शत्रुघ्न सिन्हा को है दल बदलने में महारत हासिल : रविशंकर प्रसाद

शत्रुघ्न सिन्हा को है दल बदलने में महारत हासिल : रविशंकर प्रसाद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRP DESK: शत्रुघ्न सिन्हा को है दल बदलने में महारत हासिल : रविशंकर प्रसाद
पटना।

भाजपा को छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में गए फिल्मी कलाकार एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या गारंटी है कि वह अगले लोकसभा चुनाव तक तृणमूल में ही रहेंगे। पटना साहिब की आपसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता आसनसोल में होने जा रहे उपचुनाव में भी परिलक्षित हुई जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बार-बार पाला बदलने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि क्या वह अगले संसदीय चुनाव में तृणमूल कांग्रेसे में ही रहेंगे। प्रसाद ने बंगाल में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता प्रकट की और मांग की कि आसनसोल लोकसभा सीट पर 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।  इस बात की क्या गांरटी है कि वह अगले लोकसभा चुनाव तक तृणमूल कांग्रेस का ही हिस्सा रहेंगे। वह भाजपा से कांग्रेस में गये, फिर तृणमूल में गये। जिस व्यक्ति को मैंने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में हराया वह यहां चुनाव लड़ने आए हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में पटना साहिब में प्रसाद एवं सिन्हा के बीच का चुनावी मुकाबला चर्चा का विषय रहा था। लोकसभा सदस्य रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में भय का माहौल बना है। प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''मैं निर्वाचन आयोग से अपील करूंगा कि आसनसोल में बड़ी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए जाएं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन