बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राजनीति

बच्ची ने पकड़ा कॉलर तो सीएम ने लगाया ठहाका...

बच्ची ने पकड़ा कॉलर तो सीएम ने लगाया ठहाका...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल अगर बच्चों के बीच पहुँच जाएं तो वे उन्हें दुलार किये बिना नहीं रहते। ऐसे ही एक वाकये के दौरान एक बच्ची ने गोद लिए जाने के बाद सीएम के कॉलर को पकड़ लिया। इसे छुड़ाने की कोशिश कर रहे सीएम की मदद उनके सुरक्षा अधिकारी ने की, इस दौरान भूपेश बघेल ने जमकर ठहाका लगाया।

यह वाकया कांकेर विधानसभा के बादल ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ, जब मुख्यमंत्री ने एक बच्ची को गोद में उठाया। बच्ची जैसे ही मुख्यमंत्री की गोद में पहुंची उसने मुख्यमंत्री का कालर पकड़ लिया। इसके बाद भूपेश बघेल ने किसी तरह कॉलर को छुड़ाया और कहा कि इसने तो सीधा मुख्यमंत्री का ही कॉलर पकड़ लिया और जमकर ठहाके लगाए.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्ची को अपने हाथों के पंजे पर उठा लिया और उसे चाकलेट भी खिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग सेल्फी ली और आंगनबाड़ी के रसोई में माता और शिशुओं को मिलने वाले गर्म भोजन का अवलोकन भी किया।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1533369531464568832?t=Sc88YX5_nE4U2RTzea_WWw&s=09

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन